प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर जनसुराज ने मुख्यमंत्री से मांगा समय

द मीडिया टाइम्स डेस्क

 

पटना, 11 मई | जनसुराज पार्टी ने देश के अलग-अलग राज्यों में काम कर रहे बिहार के प्रवासी मजदूरों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर नई नीति बनाने की मांग उठाई है। पार्टी के अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दुर्घटना, हिंसा या अन्य दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में पीड़ित बिहारियों और उनके परिवारों को सरकारी सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही इस विषय पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री से सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय देने का आग्रह भी किया गया है।

 

पत्र में कहा गया है कि बिहार में गरीबी और बेरोजगारी के कारण लाखों लोग रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में काम करने जाते हैं। वहां कई बार उन्हें कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। आए दिन दुर्घटनाओं, हिंसा और मौत की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों को समय पर सरकारी सहायता नहीं मिल पाती।

 

जनसुराज पार्टी ने विशेष रूप से खगड़िया जिले के पांडव कुमार की दिल्ली में गोली मारकर हत्या किए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *