अन्ना फॅरिस और रेजिना हॉल फिर लौटेंगी ‘Scary Movie 6’ में,

लॉस एंजेलेस, 16 अगस्त: हॉलीवुड की मशहूर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी Scary Movie के फैंस के लिए बड़ी खबर है। अन्ना फॅरिस और रेजिना हॉल एक बार फिर ‘Scary Movie 6’ में अपनी चहेती भूमिकाएं सिंडी और ब्रेंडा निभाती नजर आएंगी। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

यह जानकारी मशहूर एंटरटेनमेंट पोर्टल Variety की रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई है। फिल्म का निर्देशन और निर्माण Wayans Brothers कर रहे हैं, जो Scary Movie फ्रेंचाइज़ी के शुरुआती भागों से ही जुड़े रहे हैं।

मार्लन वेयंस, जो पहले भी दो भागों में अभिनय कर चुके हैं, ने इस खबर की पुष्टि शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए की। उन्होंने लिखा, “It’s about time. Cindy and Brenda are back!

‘Scary Movie’ फ्रेंचाइज़ी हॉरर फिल्मों का हास्यपूर्ण और व्यंग्यात्मक संस्करण पेश करती है। यह सीरीज़ दुनियाभर में अपनी अनोखी कॉमिक टाइमिंग और पॉप कल्चर रेफरेंसेज़ के लिए मशहूर है।

फैंस अब एक बार फिर सिंडी और ब्रेंडा की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEnglish