BIHAR VIDHANSABHA ELECTION : तमाम अटकलें पर फुलस्टॉप , नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को MLC का टिकट, जेडीयू ने जारी की सूची 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून

 

Bihar News: बिहार में 9 सीटों पर बिहार विधान परिषद के चुनाव होने हैं. वहीं एक सीट पर उपचुनाव होना है।  इसको लेकर शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड ने अपने चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।  जिसमें द्विवार्षिक चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार लिस्ट में है। वहीं, एक सीट पर उपचुनाव होना है, उस पर जेडीयू ने ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है।

निशांत कुमार पटना जिला से बिहार विधान परिषद के लिए जदयू के उम्मीदवार हैं। वहीं, भारती मेहता जो कि मधुबनी जिले की हैं उनको भी जेडीयू ने उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही पश्चिमी चंपारन की शिवरानी देवी प्रजापति को भी प्रत्याशी बनाया गया है। कुल मिलाकर जेडीयू ने दो महिला को बिहार विधान परिषद भेजने की तैयारी की है।

सम्राट चौधरी सरकार में निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक मंत्री पद की शपथ से 6 महीने के अंदर उन्हें किसी सदन का मेंबर होना अनिवार्य है। बिहार विधानपरिषद की नौ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को होंगे। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायक हैं। वहीं, महागठबंधन के पास बिहार विधानसभा में 35 विधायक हैं, जिससे वह 10 विधान परिषद सीटों में से एक सीट आसानी से जीत सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *