ज्ञानदीप हाई स्कूल का इंटरमीडिएट रिजल्ट शानदार, साइंस में रंजन और कॉमर्स में सृष्टि रहीं अव्वल

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 14 मई: ज्ञानदीप हाई स्कूल के इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने साइंस एवं कॉमर्स संकाय में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
साइंस स्ट्रीम में रंजन कुमार मिश्रा ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनन्या ओमी 89.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। कौशल कुमार ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
कॉमर्स स्ट्रीम में सृष्टि ने 82 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदनी कुमारी 80.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि शान रॉय ने 76.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *