दिल्ली में अवैध रूप से रह रहीं छह बांग्लादेशी महिलाएं हिरासत में

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से रह रहीं छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई पूर्वी जिले के मंडावली थाने की पुलिस द्वारा की गई, जिसे एक गोपनीय सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने जानकारी दी कि ये महिलाएं बिना किसी वैध पहचान पत्र या वीज़ा के भारत में रह रही थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक बिना किसी वैध दस्तावेज के दिल्ली में रह रहे हैं। सूचना के आधार पर जब कार्रवाई की गई तो ये छह महिलाएं पकड़ी गईं।

जांच में पता चला कि ये सभी महिलाएं बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रह रही थीं। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि वे भारत में कैसे आईं, उन्हें किसने पनाह दी, और क्या उनका कोई आपराधिक नेटवर्क से संबंध है।

इन महिलाओं को विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है और इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही, पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली में और कितने विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHindi