महामारी के बाद पर्यटन का नया ट्रेंड।

Revenge Tourism ;  एक ऐसा ट्रेंड है जो COVID-19 महामारी के बाद तेजी से उभरा। जब महीनों तक लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों के कारण लोग अपने घरों तक सीमित हो गए, तो उनकी यात्रा करने की इच्छा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई। प्रतिबंध हटने के बाद, लोगों ने बड़ी संख्या में यात्रा करना शुरू कर दिया, इसे ही “रिवेंज टूरिज्म” कहा जाता है।

Revenge Tourism ने पर्यटन उद्योग को नई गति दी, लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियाँ भी आईं। संतुलित और सस्टेनेबल टूरिज्म को अपनाना जरूरी है ताकि पर्यटन स्थलों की सुंदरता और प्राकृतिक संसाधनों को बनाए रखा जा सके।

रिवेंज टूरिज्म का मतलब है महामारी या किसी अन्य कारण से यात्रा प्रतिबंधों के बाद लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर पर्यटन स्थलों की यात्रा करना। यह एक तरह की “बदले की यात्रा” है, जिसमें लोग अपनी बंदिशों और निराशा को यात्रा के माध्यम से दूर करना चाहते हैं

कोविड-19 के बाद का प्रभाव – लॉकडाउन के दौरान यात्रा प्रतिबंधों ने लोगों को घरों तक सीमित कर दिया था। जैसे ही प्रतिबंध हटे, लोगों ने तेजी से घूमने का फैसला किया।

मानसिक तनाव को दूर करना – महामारी के कारण लोगों में मानसिक तनाव और एकरसता बढ़ गई थी, जिसे वे यात्रा करके कम करना चाहते थे।

पर्यटन उद्योग को पुनर्जीवित करना – होटल, रेस्तरां और ट्रैवल कंपनियों ने भी आकर्षक ऑफर दिए, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHindi