मोतिहारी रेडक्रास का चुनाव संम्पन्न हुआ,इंजीनियर विभूति नारायण सिंह अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए ।
मोतिहारी, बिहार- गहमागहमी के बीच बिहार के मोतिहारी जिले के रेडक्रॉस का चुनाव संपन्न हुआ।इस चुनाव में रेडक्रास के सदस्यों ने पन्द्रह- पंद्रह लोगों के एक पैनल का निर्माण किया और वोट की प्रजातांत्रिक तरीके से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का चयन हुआ।
मुख्य रूप से श्री विभूति नारायण सिंह अध्यक्ष, डॉक्टर पुष्पा किशोर,उपाध्यक्ष और श्री महेश सिन्हा कोषाध्यक्ष चुने गए।
रेडक्रास के प्रबंध कार्यकारिणी के 15 सदस्यों के चुने गए सदस्यों में से ग्यारह सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। श्री विभूति नारायण सिंह के पैनल में मुख्य रूप से श्री अंगद कुमार,डॉक्टर आशुतोष शरण आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
हालांकि डॉक्टर अजय कुमार के चुनाव को अवैध करार दिए जाने पर रेडक्रास के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विभूति नारायण ने अपनी रंजिश जाहिर करते हुए जिला प्रशासन पर यह आरोप लगाया कि जिला अधकारी ने दबाव में आकर यह निर्णय लिया जो कि कार्यकारणी सदस्यों को मान्य नहीं।
वैसे रेडक्रास के इस चुनाव में राजनीतिक गहमागहमी विधायक और सांसद के तरह देखने को मिला।
पटना राज्य रेडक्रास पदाधिकारी जिला प्रशासन ने पारदर्शी तरीके से यह चुनाव सम्पन्न कराया।